इटैलियन ओपन: जैनिक सिनर ने सेबेस्टियन ऑफनर को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई (Image Source: IANS)
दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटैलियन ओपन की धमाकेदार शुरुआत की है। सिनर ने दूसरे राउंड में सेबेस्टियन ऑफनर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।
घरेलू दर्शकों के बीच सिनर ने हमेशा की तरह बेहतरीन खेल की बदौलत मैच पर दबदबा कायम किया। सिनर ने पहले सेट में सिर्फ पांच अनफोर्स्ड एरर किए और विपक्षी को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। सिनर ने मैच की शुरुआत में एक नाजुक ड्रॉप शॉट मारकर सर्व ब्रेक किया और मैच पर पूरा नियंत्रण कर लिया। मैच एक घंटा 31 मिनट तक चला।
सिनर की एटीपी मास्टर्स 1000 जीतने की स्ट्रीक 29 मैचों तक पहुंच गई, जिससे वह सीरीज में तीसरी सबसे लंबी स्ट्रीक के लिए रोजर फेडरर के साथ बराबरी पर आ गए।