बोस्निया से हारकर इटली फीफा विश्व कप 2026 से बाहर, लगातार तीसरी बार चूकी मौका (Image Source: IANS)
चार बार की चैंपियन इटली फीफा विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। पेनल्टी से तय हुए एक रोमांचक प्लेऑफ में बोस्निया और हर्जेगोविना से हारने के बाद इटली को लगातार तीसरी बार बार फीफा विश्व कप से बाहर होना पड़ा।
जेनिका में हुआ यह मैच अतिरिक्त समय के बाद 1-1 से बराबर रहा, जिसके बाद बोस्निया ने शूटआउट में 4-1 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ बोस्निया ने 2014 के बाद पहली बार विश्व कप में जगह बनाई।
इटली के डिफेंडर लियोनार्डो स्पिनाजोला ने कहा, "हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। यह सभी के लिए दुखद है।"