जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मोहम्मद यासिर को उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अपने कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से सुरिंदर चौधरी ने लिखा, "राजौरी के गौरव, मोहम्मद यासिर को उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत ने जम्मू-कश्मीर को अपार गौरव दिलाया है। भविष्य में भी आपको ऐसी ही और विजय प्राप्त हों, यही हमारी कामना है।"
यासिर ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के अंडर-15 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। यासिर ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। राजौरी के इस मुक्केबाज ने उज्बेकिस्तान के अब्दुललोह करीमजोनोव के खिलाफ 3:2 के करीबी अंतर से जीत हासिल करते हुए गोल्ड अपने नाम किया।