Manoj Sinha Attends Millet Programme: जम्मू-कश्मीर की बेटी और भारत की स्टार पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है। एशियन पैरा गेम्स 2026 में शीतल देवी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर असाधारण उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे देश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने भी शीतल देवी को बधाई दी।
मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में दो स्वर्ण पदक जीतने की असाधारण उपलब्धि के लिए जम्मू-कश्मीर की बेटी शीतल देवी को हार्दिक बधाई। अपने व्यक्तिगत खिताब का बचाव करना और मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतना, आपके साहस और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। शीतल, आपने जम्मू-कश्मीर और पूरे देश को गौरवान्वित किया है!"
शीतल देवी ने पहले महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और फिर मिक्स्ड टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता।