जापान की 18 सदस्यीय पुरुष फील्ड हॉकी टीम 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोहाली पहुंची।
जापान की हॉकी टीम का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। खेल विभाग के अधिकारियों ने भांगड़ा, पारंपरिक मालाओं और पंजाबी मेहमाननवाजी के साथ खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया। खिलाड़ी अपने शानदार स्वागत से खुश थे। उन्होंने मेजबानों को धन्यवाद दिया और हॉकी के महान खिलाड़ियों की धरती पंजाब में खेलने को लेकर उत्साह दिखाया।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत आई जापान की हॉकी टीम में यामाडा शोटा, तनाका सेरेन, वतनबे जुन, मात्सुमोतो काजुमासा, नागाई युमा, यामाशिता मनाबू, फुजीशिमा रायकी (कप्तान), नागायोशी केन, सैतो हिरो, काशिवागी रेन, तनाका त्सुबासा, ऊका रयोमा, कवामुरा युसुके, कुरोदा किशो (गोलकीपर), यामानाका मोटोया, ओचियाई हारुकी, कितागावा ताकुमी (गोलकीपर) और फुकुदा केंटारो शामिल हैं।