जापान ओपन 2026: जीत के साथ सिंधु की शुरुआत, आगे बढ़ी ध्रुव-तनीषा की जोड़ी (Image Source: IANS)
पीवी सिंधु और ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने मंगलवार को जापान की राजधानी में बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के अपने-अपने शुरुआती राउंड के मुकाबले जीतकर जापान ओपन 2026 के दूसरे राउंड में जगह बनाई।
2019 की बीडब्ल्यूएफ चैंपियन पीवी सिंधु ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट ने मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को 21-14, 21-11 से हराया। यह मुकाबला सिर्फ 36 मिनट तक चला। वहीं, ध्रुव और तनीषा ने भी स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन/जूली मैकफर्सन को 21-16, 21-14 से शिकस्त देकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
हालांकि, मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी चीन के टॉप सीड फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग से 11-21, 10-21 से हारकर बाहर हो गए।