16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 में बुधवार को डिवीजन 'ए' के सेमीफाइनल लाइन-अप की पुष्टि हो गई। ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश की टीमें चार रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में विजयी रहते हुए अगले दौर में पहुंच गई हैं।
हॉकी पंजाब ने तीसरे क्वार्टर फाइनल में हॉकी कर्नाटक पर 5-2 से शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पंजाब की तरफ से अजयपाल सिंह (22'), जरमन सिंह (कप्तान) (24'), सनी (32'), अमनदीप (35') और गुरविंदर सिंह (60') ने गोल दागे। हॉकी कर्नाटक के लिए किरण रेड्डी ने 21वें और 28वें मिनट में दोनों गोल किए।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी हरियाणा पर 5-1 से शानदार जीत दर्ज की। लेलसन मिंज ने शानदार हैट्रिक (15', 20', 46') लगाई, जबकि मनदीप केरकेट्टा (3') और कप्तान दीपक प्रधान (60') ने भी एक-एक गोल दागे। हॉकी हरियाणा के लिए एकमात्र गोल प्रिंस ने 41वें मिनट में किया।