16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन, कोयंबटूर हॉकी ग्राउंड पर डिवीजन 'बी' के मुकाबलों में हॉकी जम्मू-कश्मीर और हॉकी अरुणाचल ने जीत हासिल की।
गुरुवार को हॉकी जम्मू-कश्मीर ने डिवीजन 'बी', पूल ए के मुकाबले में केरल हॉकी को 11-0 से रौंदा। हरमनप्रीत सिंह (11', 14', 36', 42', 51') ने पांच गोल किए, जबकि गमनप्रीत सिंह (15', 24') ने दो गोल किए। इनके अलावा, कवलप्रीत सिंह (25'), तरनजोत सिंह (29') और अर्जुन पंडित (32') ने भी एक-एक गोल दागा।
डिवीजन 'बी', पूल बी के मैच में हॉकी अरुणाचल ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 5-2 से हराया। मोहम्मद आतिफ (11', 41', 52') ने हैट्रिक के साथ टीम की अगुवाई की, जबकि सलिल किंडो (10', 14') ने दो गोल करके हॉकी अरुणाचल को शुरुआती बढ़त दिलाई। छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए मोहित नायक (24') और विवेक यादव (34') ने गोल किए।