16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 के सातवें दिन, कोयंबटूर हॉकी ग्राउंड पर कर्नाटक, झारखंड और मध्य प्रदेश की हॉकी टीमों ने अहम जीत हासिल की। वहीं, डिवीजन 'ए' के मुकाबलों में मणिपुर हॉकी और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी के बीच रोमांचक मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ।
चैंपियनशिप में सोमवार के दिन की शुरुआत 'हॉकी कर्नाटक' की 'हॉकी बंगाल' पर 4-3 की मुश्किल जीत के साथ हुई। सूरज कुमार साह ने 11वें मिनट हॉकी बंगाल को बढ़त दिलाई, लेकिन हाफटाइम से ठीक पहले (30+ मिनट) प्रदीप मंडल ने गोल दागकर स्कोर बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 38वें मिनट में नितेश शर्मा ने हॉकी कर्नाटक को आगे किया, फिर प्रदीप मंडल ने 51वें मिनट में दोबारा गोल किया।
हॉकी कर्नाटक के लिए अच्चैया एमएम (49वें मिनट) ने भी गोल किया। हॉकी बंगाल ने रासिन आइंड (58वें मिनट) और आबेद लुगुन (60वें मिनट) के जरिए वापसी की कोशिश की, लेकिन हॉकी कर्नाटक ने अपनी बढ़त बनाए रखी और तीनों प्वाइंट्स हासिल किए।