16वीं हॉकी इंडिया जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन, हॉकी राजस्थान, तेलंगाना हॉकी और पुडुचेरी हॉकी ने डिवीजन 'सी' में अपने मैच जीते। वहीं, डिवीजन 'बी' में उत्तराखंड, अरुणाचल और चंडीगढ़ की टीमों ने जीत हासिल की।
बुधवार को कोयंबटूर हॉकी ग्राउंड पर दिन की शुरुआत डिवीजन 'सी' के पूल-ए में हॉकी राजस्थान ने असम हॉकी को 11-3 से रौंदकर की। मोहम्मद उबैद रजा (31', 41', 51') ने हैट्रिक लगाई, जबकि हिमांशु कुमार मीणा (8', 36'), संदीप (36', 47'), बिसायती एजाज (49', 56') ने 2-2 गोल किए। नमन पटेल (6') और कप्तान मानवेंद्र गुर्जर (40') ने हॉकी राजस्थान के लिए गोल किए। असम हॉकी के लिए सूरज ठाकुर (30', 53') और कप्तान अमानत अली (3') ने गोल दागे।
डिवीजन 'सी' के पूल-बी में, तेलंगाना हॉकी ने हॉकी गुजरात को 3-1 से मात दी। विजेता टीम के लिए गणेश रावुल (13', 55') और पीयूष (49') ने गोल किए, जबकि हॉकी गुजरात के लिए एकमात्र गोल दिव्येशभाई रुध्याभाई वाघ (42') ने किया।