जूनियर विमेन नेशनल: राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड ने दर्ज की जीत (Image Source: IANS)
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत बुधवार से हुई। पुणे के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में प्रतियोगिता के पहले दिन राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की टीमों ने अपने-अपने ग्रुप (डिविजन बी और सी) में जीत के साथ शानदार शुरुआत की।
हॉकी महाराष्ट्र की तरफ से आयोजित इस टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार रही, जिसमें डिविजन 'बी' और 'सी' दोनों में मैच खेले गए। शुरुआती मुकाबलों में कुछ शीर्ष टीमों ने जीत के साथ आगाज किया।
डिविजन 'बी' के पूल 'ए' मैच में हॉकी राजस्थान ने दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी को 7-3 से मात देकर मजबूत शुरुआत की। इसी तरह, डिविजन 'बी' के ही पूल 'बी' मैच में हॉकी उत्तराखंड ने गोअंस हॉकी पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।