जूनियर विमेंस हॉकी नेशनल: हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड और एमपी सेमीफाइनल में पहुंचे (Image Source: IANS)
झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ ने 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
गुरुवार को पुणे के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर फाइनल में, हॉकी झारखंड ने शूटआउट (1-1; 4-3) के जरिए हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल में, हॉकी मध्य प्रदेश ने मणिपुर हॉकी को 3-1 से मात दी। इसके बाद, अन्य क्वार्टर फाइनल मैचों में हॉकी हरियाणा ने हॉकी चंडीगढ़ को 3-1 से और छत्तीसगढ़ हॉकी ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 5-2 से शिकस्त दी।
शुक्रवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल में हॉकी झारखंड का मुकाबला हॉकी मध्य प्रदेश से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हॉकी हरियाणा का सामना छत्तीसगढ़ हॉकी से होगा।