मुंबई में चमके करण सिंह, आईटीएफ एम25 जीतकर हासिल किया साल का चौथा खिताब (मुंबई में चमके करण सिंह, आईटीएफ एम25 जीतकर हासिल किया साल का चौथा खिताब)
भारत के करण सिंह ने आईटीएफ सर्किट पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। रविवार को कूपरेज स्थित महाराष्ट्र स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन में आयोजित 30,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले 'आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम25' टूर्नामेंट में उन्होंने सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया।
तीसरी वरीयता प्राप्त करण ने फाइनल में अपनी एकेडमी के साथी खिलाड़ी दिग्विजय प्रताप सिंह को हराया। दूसरे सेट में जब करण 7-5, 3-1 से आगे चल रहे थे, तब दिग्विजय को मैच से रिटायर होना पड़ा।
यह 2026 सीजन में करण का चौथा खिताब है। 23 वर्षीय खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों से बेहतरीन फॉर्म में हैं; मुंबई में मिली यह जीत पिछले दो महीनों में उनका दूसरा खिताब है और वे इस दौरान चौथी बार फाइनल में पहुंचे हैं।