कैटरीना सिनियाकोवा ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में एशलिन क्रूगर को हराया (कैटरीना सिनियाकोवा ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में एशलिन क्रूगर को हराया)
चेक गणराज्य की महिला टेनिस खिलाड़ी कैटरीना सिनियाकोवा ने रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका की एशलिन क्रूगर को सीधे सेटों में हराकर जापान ओपन का खिताब अपने नाम किया।
सिनियाकोवा ने फाइनल में एकतरफा अंदाज में खेलते हुए 6-1, 6-0 से जीत दर्ज की। उन्होंने यह मुकाबला सिर्फ 64 मिनट में अपने नाम किया और करियर का छठा डब्ल्यूटीए सिंगल्स खिताब जीता। 2023 में नानचांग ओपन जीतने के बाद यह उनका पहला सिंगल्स खिताब है।
मैच में शुरुआती बढ़त 2-1 होने के बाद सिनियाकोवा ने लगातार 10 गेम जीतकर मुकाबले को अपने नाम किया। डबल्स रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी सिनियाकोवा ने 16 विनर्स लगाए, जबकि उन्होंने 19 अनफोर्स्ड एरर (बिना दबाव की गई गलतियां) कीं।