खेलो इंडिया विंटर गेम्स की जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हो रही शुरुआत (Image Source: IANS)
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खूबसूरत बर्फ से ढके स्की रिसॉर्ट में चार दिवसीय छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स की शुरुआत सोमवार से हो रही है। उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
चार दिन के इस इवेंट को जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने आईएएनएस को बताया, "30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया है। यह इवेंट बहुत सफल होने वाला है क्योंकि इस बार गुलमर्ग में अच्छी बर्फ है।"