अंडर 23 एशियाई चैंपियनशिप में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टीम टाइटल; किरेन रिजिजू ने की भारतीय क (Image Source: IANS)
केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय कुश्ती टीम की शानदार सफलता पर खुशी जताते हुए इसे देश के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बताया है।
वियतनाम के दा नांग में चल रही 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती, दोनों वर्गों में टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए किरेन रिजिजू ने लिखा, "भारतीय खेल जगत के लिए यह एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है! वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में हमारे पहलवानों ने बेमिसाल जज्बे और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया है। पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती, दोनों वर्गों में भारत ने टीम खिताब जीता है।"