छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (केआईटीजी) का शनिवार को भव्य समापन हो गया। यह ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख शहरों रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित किए गए थे।
अंबिकापुर में प्रतियोगिता के पहले चरण में कुश्ती और दूसरे चरण में मलखंभ स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसका शनिवार को गांधी स्टेडियम में समापन हुआ। समापन अवसर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
मलखंभ प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का दबदबा देखने को मिला। ओवरऑल प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया, जहां बालक और बालिका दोनों वर्गों में टीम ने गोल्ड मेडल जीते। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ ने 5 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल अपने नाम किए। इसके अलावा कई व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए।