कोलकाता: पूर्व सीएम ममता बनर्जी की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी, 2017 में लगाई गई थी प्रतिमा (Image Source: IANS)
साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की डिजाइन की गई एक विवादित फुटबॉल मूर्ति को तोड़ दिया गया है। मूर्ति का टूटना राज्य की राजनीति और खेल जगत दोनों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
शनिवार सुबह जब लोग स्टेडियम पहुंचे तो प्रतिमा टूटी हुई मिली। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं। कुछ लोगों ने इसे लंबे समय से चले आ रहे विवाद का अंत बताया। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इससे स्टेडियम की पुरानी पहचान खत्म हो गई।
प्रतिमा को लेकर शुरू से मतभेद रहे हैं। जनता का एक वर्ग इसे आधुनिक कला का नमूना मानता है, तो फुटबॉल प्रशंसकों के एक वर्ग का मानना है कि देश के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक के बाहर ऐसी प्रतिमा उपयुक्त नहीं लगती।