केएसएस मेमोरियल शूटिंग: 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में अंजलि विनर, 2 गोल्ड के साथ कनक ने जमाई धाक (Image Source: IANS)
24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में राजस्थान की अंजलि शेखावत ने गोल्ड पर निशाना साधा। इसके अलावा, हरियाणा की कनक बुधवार ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला वर्ग और 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ विमेंस इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
सोमवार को डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित चैंपियनशिप में शेखावत ने फाइनल में 240.5 का स्कोर करते हुए पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। 238.7 के स्कोर के साथ हरियाणा की कनक दूसरे पायदान पर रहीं, जबकि 216 के स्कोर के साथ पंजाब की अगम रंजीत कौर ग्रेवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
क्वालीफिकेशन राउंड में तेलंगाना की ओलंपियन ईशा सिंह 582-20x के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं, उनके बाद अगम रंजीत कौर ग्रेवाल (579-15x) और हरियाणा की मुस्कान चहल (577-21x) रहीं।