24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में ओलंपियन अनीश भानवाला ने गोल्ड पर निशाना साधा है। रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रहे इस शूटर ने शनिवार को मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में पहला स्थान हासिल किया।
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल में अनीश ने 31 का स्कोर करके पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने 28 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने शूट-ऑफ के बाद 25 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
उत्तराखंड के अंकुर गोयल 20 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे, उनके बाद राजस्थान के भावेश शेखावत 17 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर, जबकि नेवी के ओंकार सिंह 11 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे। हरियाणा के गौरव गुप्ता 7 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर, जबकि दिल्ली के हर्ष गुप्ता 6 के स्कोर के साथ 8वें स्थान पर रहे।