फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। भले ही फ्रांस को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल करने के साथ ही इतिहास रच दिया।
किलियन एम्बाप्पे अब फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एम्बाप्पे दो गोल करने के साथ ही विश्व कप में अब 22 गोल कर चुके हैं। उन्होंने इस मामले में लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। मेसी ने विश्व कप में 21 गोल किए हैं।
एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 'गोल्डन बूट' की रेस में भी मेसी को पीछे छोड़ दिया है। एम्बाप्पे ने इस टूर्नामेंट में कुल 10 गोल किए हैं। मेसी इस लिस्ट में 8 गोल के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। हालांकि, मेसी अभी स्पेन के खिलाफ फाइनल मैच में खेलने उतरेंगे और उनके पास एम्बाप्पे से आगे निकलने का सुनहरा मौका होगा।