ला लीगा: रियल मैड्रिड ने रियल बेटिस के खिलाफ ड्रॉ खेला, खिताब जीतने की उम्मीदों को झटका (Image Source: IANS)
रियल मैड्रिड का इस सीजन ला लीगा खिताब जीतने का सपना लगभग टूटता नजर आ रहा है। रियल बेटिस के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ ने टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। अगर मैड्रिड यह मुकाबला जीत जाती, तो एफसी बार्सिलोना पर दबाव बन सकता था। अब बार्सिलोना के पास बढ़त और मजबूत करने का मौका है।
मैच की शुरुआत में मैड्रिड ने शानदार खेल दिखाया। किलियन म्बाप्पे की मौजूदगी ने टीम के अटैक को धार दी और 17वें मिनट में विनीसियस जूनियर ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। यह गोल फेडेरिको वाल्वरडे के शॉट के बाद आया, जिसे बेटिस के गोलकीपर अल्वारो वैलेस सही तरीके से क्लियर नहीं कर पाए।
बेटिस ने जल्द ही खुद को संभाला और जवाबी हमले शुरू कर दिए। एंड्री लुनिन ने कई शानदार बचाव किए, जिससे मैड्रिड की बढ़त बरकरार रही। उन्होंने एंटोनी और सेड्रिक बाकाम्बू के खतरनाक प्रयासों को नाकाम किया।