खराब मौसम के कारण रविवार को फिलिप आइलैंड में होने वाली आखिरी ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री रद्द कर दी गई। इस वजह से मार्क मार्केज को घायल जॉर्ज मार्टिन के खिलाफ अपनी मोटोजीपी चैंपियनशिप की बढ़त बढ़ाने का मौका नहीं मिल सका।
बारिश और कम विजिबिलिटी (साफ न दिखाई देने) के कारण पहले रेस में देरी हुई, और बाद में आयोजकों ने इसे रद्द करने का फैसला किया। रेस शुरू होने का तय समय स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे) था, लेकिन मौसम में सुधार की उम्मीद में इसे शाम 4:30 बजे तक के लिए टाल दिया गया था।
हालांकि, खराब विजिबिलिटी के चलते पिटलेन खुलने से 25 मिनट पहले ही आयोजकों ने रेस रद्द करने का फैसला ले लिया। मोटो2 और मोटो3 रेस भी रद्द कर दी गईं। मोटोजीपी ने एक बयान में पुष्टि करते हुए बताया, "रेड बुल ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री में खराब विजिबिलिटी के कारण मेडिकल हेलीकॉप्टर का संचालन प्रभावित हुआ, इसलिए मोटोजीपी ग्रां प्री के साथ-साथ मोटो2 और मोटो3 रेस भी रद्द कर दी गई हैं।"