Nagoya: Women’s 4×400m Relay Final – Asian Games 2026 (Nagoya: Women’s 4×400m Relay Final – Asian Games 2026)
Relay Final: एशियन गेम्स 2026 में तिरंगा लहराने के बाद एमआर पूवम्मा ने बताया कि पिछली एशियन गेम्स में महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में बहुत कम अंतर से गोल्ड मेडल चूकने की टीस टीम के मन में थी।
भारत के लिए दूसरी लेग दौड़ने वाली 36 वर्षीय पूवम्मा ने कहा कि टीम पिछली बार की निराशा को गोल्ड मेडल में बदलने और जीत के बाद राष्ट्रगान सुनने के पल का आनंद लेने के लिए दृढ़ संकल्पित थी।
गोल्ड जीतने के बाद पूवम्मा ने 'आईएएनएस' से कहा, "बहुत गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि हमें इस गोल्ड मेडल की बहुत चाहत थी। महिलाओं की 4x400 मीटर टीम भी इसे बहुत चाहती थी क्योंकि पिछले एशियन गेम्स में हम बहुत कम अंतर से इसे चूक गए थे। हम उस बात को ध्यान में रखना चाहते थे, इसलिए हमने गोल्ड मेडल जीता। हमने राष्ट्रगान सुना और हम सभी को बहुत गर्व है।"