लिएंडर पेस ने भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत से की मुलाकात, फिलिप ग्रीन ने साझा की तस्वीर (Image Source: IANS)
भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत फिलिप ग्रीन ने दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी रहे लिएंडर पेस से मुलाकात की। ग्रीन ने पेस के साथ अपनी मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।
फिलिप ग्रीन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पेस के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं और उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में बिताए लम्हों को याद किया है।
ग्रीन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस के साथ ऑस्ट्रेलिया में बिताए सालों और अब हम इसे कहां ले जाते हैं, इस पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। वह भारत-ऑस्ट्रेलिया खेलों के मिश्रण को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी हैं। वह एक हिट के लिए हाई कमीशन की टेनिस कम्युनिटी में भी शामिल हुए।"