लंदन चैंपियनशिप 2026 के आखिरी राउंड में सोमवार को प्रणवी उर्स ने 7-अंडर 66 का स्कोर करके इस हफ्ते का अपना सबसे अच्छा राउंड खेला, जिसके साथ वह टी-19 स्थान पर पहुंच गईं। दो राउंड के बाद टी-12 पर रहीं प्रणवी तीसरे राउंड में 78 के स्कोर के साथ पिछड़ गई थीं, लेकिन आखिरी राउंड में 12 शॉट्स का सुधार करते हुए टॉप-20 में जगह बना ली।
सेंचुरियन क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में प्रणवी ने 5-अंडर 287 के स्कोर के साथ बेहतरीन समापन किया। वहीं, अदिति अशोक ने और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए आखिरी राउंड में 4-अंडर 69 का स्कोर करते हुए कुल 6-अंडर 286 के स्कोर के साथ टी-17 स्थान हासिल किया।
एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में वर्तमान में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर का हफ्ता औसत रहा; उन्होंने 75-70-72-78 के राउंड के साथ कुल 3-अंडर का स्कोर किया और टी-46 स्थान पर रहीं। ऑर्डर ऑफ मेरिट में वह आठवें से 10वें स्थान पर खिसक गईं।