एम25 कोलकाता: फाइनल में कड़ा मुकाबला, फिलिप सेकुलिक से हारकर उपविजेता रहे करण सिंह (Image Source: IANS)
आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम25 कोलकाता टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को करण सिंह ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन अंततः ऑस्ट्रेलिया के फिलिप सेकुलिक से हार का सामना करना पड़ा।
बंगाल टेनिस एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए सिंगल्स फाइनल में राउंडग्लास टेनिस अकादमी का प्रतिनिधित्व करने वाले करण सिंह को पहले सेट में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए अपने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। करण ने दूसरे सेट को टाई-ब्रेकर तक पहुंचा दिया, लेकिन आखिरकार उन्हें 1-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।
खिताबी मुकाबले में हार के बावजूद, 25,000 अमेरिकी डॉलर के इस हार्ड-कोर्ट इवेंट के फाइनल तक करण का शानदार सफर प्रोफेशनल सर्किट पर उनकी बढ़ती शारीरिक और रणनीतिक परिपक्वता को दिखाता है।