Maha CM Fadnavis felicitates Chess World Cup winner Divya Deshmukh; awards 3 cr cash reward (Credit: (Image Source: IANS)
Maha CM Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को नागपुर में 'नागरी सम्मान सोहाला' समारोह में 'फिडे महिला विश्व कप' जीतने वाली पहली भारतीय महिला दिव्या देशमुख को 3 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के खेल मंत्री माणिकराव शिवाजीराव कोकाटे भी उपस्थित थे। इस सम्मान के लिए दिव्या ने मुख्यमंत्री फडणवीस और नागपुर के लोगों का आभार व्यक्त किया।
19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने पिछले सप्ताह बटुमी में ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक में 1.5-0.5 से हराकर न सिर्फ खिताब जीता था, बल्कि शतरंज के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। वह महिला विश्व खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं।