FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्रुप के मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू देखने को मिला, और उन्होंने दो शानदार गोल दागे। टीम की जीत के बाद रोनाल्डो ने कहा कि रिकॉर्ड बनाना अच्छी बात है, लेकिन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम की सफलता है।
रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में ही पुर्तगाल के लिए पहला गोल किया। इस गोल के साथ ही वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने। इसके बाद उन्होंने मैच के 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। इसके साथ ही रोनाल्डो वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनके नाम अब 10 वर्ल्ड कप गोल हो गए हैं, जबकि दिग्गज यूसेबियो ने 9 गोल किए थे।
मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा कि रिकॉर्ड बनाना अच्छा लगता है, लेकिन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम की सफलता है। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। टीम ने शानदार खेल दिखाया और आत्मविश्वास के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। रिकॉर्ड हमेशा अच्छे होते हैं, लेकिन मेरा लक्ष्य नेशनल टीम को उसके उद्देश्यों तक पहुंचाने में मदद करना है।"