एर्लिंग हालैंड के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 1-0 से हराया (Image Source: IANS)
मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। अगस्त के बाद यह पहला मौका है जब सिटी टॉप पर पहुंची है। इससे आर्सेनल का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा भी समाप्त हो गया। इस हार के साथ बर्नले का रेलिगेशन तय हो गया, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
मैच की शुरुआत से ही सिटी ने आक्रामक अंदाज दिखाया और पांचवें मिनट में ही बढ़त बना ली। एर्लिंग हालैंड ने शानदार गोल किया। यह सीजन का उनका 35वां गोल था।
शुरुआती बढ़त के बाद भी सिटी ने लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन कई मौकों को भुनाने में नाकाम रही। बर्नले ने भी बीच-बीच में पलटवार किए और बराबरी के करीब पहुंची, लेकिन सिटी की डिफेंस मजबूत रही। खासकर एक मौके पर अब्दुकोदिर खुसानोव ने शानदार ब्लॉक कर टीम को बढ़त बनाए रखने में मदद की।