मैनचेस्टर यूनाइटेड के विंगर अमाद डियालो क्लब के लिए अच्छे दिनों की उम्मीद कर रहे हैं। उनका मानना है कि रेड डेविल्स को हमेशा ट्रॉफियों के लिए लड़ना चाहिए।
यूनाइटेड के सीजन की अच्छी शुरुआत नहीं रही है। टीम एक जीत, दो ड्रॉ और कुछ हार के साथ प्रीमियर लीग स्टैंडिंग में 12वें स्थान पर है। डियालो, जो 2021 में यूनाइटेड में शामिल हुए थे, का मानना है कि क्लब लड़ेगा और शनिवार को इंटरनेशनल ब्रेक के बाद क्लब फुटबॉल फिर से शुरू होने पर सुधार करने की कोशिश करेगा।
जियोस्टार के साथ साझा किए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मुझे प्रीमियर लीग में खेलने पर बहुत गर्व है। यह दुनिया की सबसे अच्छी लीग है, हर गेम एक लड़ाई है, और आपको हर सप्ताह अपना बेस्ट देना होता है। मुझे यहां बहुत अच्छा लगता है, और मैं सुधार करते रहना चाहता हूं और टीम की मदद करना चाहता हूं। हम जानते हैं कि हमने सीजन की शुरुआत वैसी नहीं की, जैसी हम चाहते थे। मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसे क्लब के लिए एक जीत और दो ड्रॉ काफी नहीं हैं। हम अभी टेबल में 12वें नंबर पर हैं।"