केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के लिए आधिकारिक मैस्कॉट पीको और एंथम लॉन्च किया।
अनावरण समारोह में, स्पोर्ट्स अथॉरटी ऑफ इंडिया (साई) के डीजी, हरि रंजन राव, बीएआई के मानद महासचिव संजय मिश्रा, भारतीय बैडमिंटन के दिग्गज पुलेला गोपीचंद, सीनियर अधिकारी और बैडमिंटन जगत के सदस्य शामिल हुए।
इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने अपने संबोधन में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच वाली नेतृत्व में, भारत एक वैश्विक खेल राष्ट्र के तौर पर उभरा है, जिसने दुनिया के कुछ सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट्स को अलग-अलग खेलों में सफलतापूर्वक आयोजित किया है। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप, नई दिल्ली 2026, इस सफर में एक और गर्व की बात है। यह भारतीय बैडमिंटन के बढ़ते रुतबे और वर्ल्ड-क्लास स्पोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और हमारे एथलीटों को ज्यादा मौके देने के हमारे पक्के इरादे को दिखाता है।"