Rubio, UFC forge sports diplomacy pact (Image Source: IANS)
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस हफ्ते यूएफसी के अध्यक्ष और सीईओ डाना व्हाइट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इस समझौते का मकसद खेलों के जरिए आपसी संबंधों को बढ़ावा देना और दुनिया भर में मिक्स मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के खेल को और फैलाना है।
हस्ताक्षर समारोह 11 जून को अमेरिकी विदेश विभाग में आयोजित होगा। अधिकारियों के अनुसार, यह अमेरिकी सरकार और दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संस्था अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के बीच एक नई सार्वजनिक-निजी साझेदारी की शुरुआत होगी।
विदेश विभाग के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य "खेल कूटनीति से जुड़ी पहलों को मजबूत करना और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के वैश्विक विकास में सहयोग करना" है।