योगासन से खुद को फिट और फाइन रखती हैं मैरी कॉम, 'योग अपनाएं, स्वस्थ रहें' को करती हैं फॉलो (Image Source: IANS)
विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही आयुष मंत्रालय योग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्रालय विभिन्न योगासनों की जानकारी, उनके फायदे और सही तरीके से लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक मुक्केबाज मैरी कॉम के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
आयुष मंत्रालय के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए पुराने वीडियो में मैरी कॉम योग के महत्व पर जोर देती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ मंत्रालय ने कैप्शन में लिखा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मैरी कॉम ने सभी से स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग अपनाने की अपील की है।"
वहीं, वीडियो में मैरी कॉम कहती हैं, “मैं प्रतिदिन योग करती हूं। योग ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है। आप भी योग अपनाएं, स्वस्थ, सरल और ऊर्जावान रहें।”