Asian Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को 'एशियन गेम्स 2026' में देश का नाम रोशन करने वाले एथलीट्स को उनके प्रदर्शन के लिए सराहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सिल्वर मेडल जीतने वाले लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर की तारीफ में लिखा, "मुरली श्रीशंकर ने एशियन गेम्स में एक और मेडल जीता। उनकी छलांग ने उन्हें पुरुषों की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में पोडियम तक पहुंचाया, उन्हें बधाई। भविष्य में और भी सफलताएं मिलें, ऐसी शुभकामनाएं।"
राष्ट्रपति ने श्रीशंकर की तारीफ में लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की लॉन्ग जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर मुरली श्रीशंकर को हार्दिक बधाई। आपका शानदार प्रदर्शन आपके कौशल, लगन और अटूट संकल्प को दर्शाता है। उम्मीद है कि आप अपने खेल के सफर में और भी ऊंचाइयां हासिल करेंगे।"