पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमरिला ने काइलियन म्बाप्पे को एक पत्र लिखते हुए उनसे उनकी विवादित टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। अमरिला ने म्बाप्पे द्वारा माफी न मांगने की स्थिति में उनके खिलाफ 'जेंडर-आधारित हिंसा' के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।
पैराग्वे की लिबरल रेडिकल पार्टी से सीनेटर सेलेस्टे ने फीफा वर्ल्ड कप के आखिरी 16 में फ्रांस से अपने देश की हार के बाद एक्स पर टिप्पणी की थी। इसके जवाब में, म्बाप्पे ने कहा, "आप एक घटिया महिला हैं और अपने पद के लायक नहीं हैं। आप पैराग्वे का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं, वह देश जिसने पूरी प्रतियोगिता में जोश और सम्मान दिखाया है।"
सोशल मीडिया पर साझा पत्र में सीनेटर अमरिला ने माना कि उन्होंने हार के बाद गुस्से में गाली-गलौज वाली पोस्ट की, लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि वह 'वही बर्ताव दोहरा रही हैं जिससे उन्हें नफरत है' तो उन्होंने उन्हें तुरंत डिलीट कर दिया।"