Man City: रियल मैड्रिड ने स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे की मेडिकल रिपोर्ट जारी कर दी है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे को बाएं घुटने में मोच आई है। क्लब ने यह रिपोर्ट उस वक्त जारी की जब एम्बाप्पे यूईएफए चैंपियंस लीग में बेनफिका के खिलाफ 2-1 से घरेलू जीत में नहीं खेल पाए थे।
बता दें कि यह रिपोर्ट सोमवार को गेटाफे के खिलाफ ला लीगा के घरेलू मैच से ठीक पहले आई थी। इस मुकाबले में उन्हें टीम से बाहर रखा गया था।
रियल मैड्रिड ने रिपोर्ट में कहा कि हमारे खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे की जांच फ्रांसीसी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रियल मैड्रिड की चिकित्सा सेवाओं की देखरेख में किया गया, जिसके बाद बाएं घुटने में मोच की पुष्टि हुई। क्लब ने एम्बाप्पे की वापसी की कोई तारीख नहीं बताई है। केवल इतना कहा कि उनकी वापसी सिर्फ सुधार पर निर्भर करेगा। घुटने की चोट से एम्बाप्पे लगभग बीते तीन महीने से परेशान हैं। वे दर्द के बावजूद खेलते रहे थे। हाल के मैचों में उनको आराम करने का फैसला करना पड़ा था।