आयरिश गोल्फ स्टार रोरी मैकइलरॉय ने युवा भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स की तारीफ की। उन्होंने एशियन गेम्स में ट्रिपल बोगी से उबरकर ऐतिहासिक गोल्ड जीतने में प्रणवी द्वारा दिखाए गए जज्बे और मजबूत इरादे की सराहना की।
प्रणवी गोल्फ में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने तीन-शॉट की बढ़त गंवाने के बावजूद अपना संयम बनाए रखा और महिलाओं का व्यक्तिगत खिताब अपने नाम किया।
प्रणवी उर्स ने नई दिल्ली में डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप से पहले मैकइलरॉय से मुलाकात की। 37 वर्षीय आयरिश सुपरस्टार ने युवा खिलाड़ी से मिलने के बाद कहा, "एशियन गेम्स जीतना एक शानदार उपलब्धि है। शुरुआती ट्रिपल (बोगी) के बाद भी उन्होंने जो जज्बा और मजबूत इरादा दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ है। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। वह एक बेहतरीन युवा महिला हैं। उन्होंने कहा कि वह नर्वस थीं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं लगा।"