मीनाक्षी ने फाइनल में हार पर शिकायत दर्ज कराई, डब्ल्यूएफआई ने कहा- नतीजे नहीं बदलेंगे (Image Source: IANS)
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) द्वारा आयोजित एशियन गेम्स 2026 का ट्रायल एक और विवाद में घिर गया है। मीनाक्षी गोयत, जिन्होंने विनेश फोगाट को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अंतिम पंघाल से मिली हार पर हंगामा खड़ा कर दिया है।
फाइनल में हार के तुरंत बाद, मीनाक्षी ने अंतिम के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में रेफरी के फैसलों को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
डब्ल्यूएफआई ने मीनाक्षी की तरफ से शिकायत मिलने की बात स्वीकार की है, लेकिन साथ ही साफ कर दिया है कि नतीजे वही रहेंगे। अंतिम ही जापान में होने वाले एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।