मेंस एचआईएल: कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे 2 गोल, सूरमा ने जीसी को 3-1 से हराया (Image Source: IANS)
मेंस हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2026 में गुरुवार को जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने एचआईएल गवर्निंग काउंसिल (जीसी) को 3-1 से मात दी।
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे। उन्होंने मुकाबले के 15वें मिनट में गोल किया, जिसके बाद 38वें मिनट में एक और गोल दागा। वहीं, गुरजंत सिंह ने 27वें मुकाबले गोल किया।
इस बीच केन रसेल ने एचआईएल जीसी के लिए एकमात्र गोल दागा। इसके साथ वह लीग में टॉप स्कोरर टॉम बून के 10 गोल की बराबरी पर आ गए हैं। इस जीत के बाद सूरमा हॉकी क्लब प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है, जबकि हार के बावजूद जीसी टॉप-2 में बनी हुई है।