मेंस एचआईएल: रांची रॉयल्स को 2-1 से हराकर फाइनल में कलिंगा लांसर्स (Image Source: IANS)
अलेक्जेंडर हेन्ड्रिक्स के दो गोल की मदद से वेदांता कलिंगा लांसर्स ने रांची रॉयल्स के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। इसी के साथ लांसर्स ने मेंस हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में हेन्ड्रिक्स ने दो गोल करके अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई, जिसके बाद मनदीप सिंह ने रॉयल्स के लिए एक गोल किया। लेकिन आखिर में, वे बराबरी का गोल नहीं कर पाए और हार गए।
भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में रांची रॉयल्स ने शुरुआत अच्छी की। इस टीम ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा। शुरुआती दबाव झेलने के बाद, वेदांता कलिंगा लांसर्स खेल में आगे बढ़े और आखिरकार अलेक्जेंडर हेन्ड्रिक्स (12’) ने पेनाल्टी कॉर्नर से ड्रैगफ्लिक को गोल में बदलकर गतिरोध तोड़ा, जिससे पहले क्वार्टर में उनकी टीम को 1-0 की बढ़त मिली।