मेंस हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 में रविवार को रांची रॉयल्स ने डिफेंडिंग चैंपियन श्राची बंगाल टाइगर्स के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की। इस टीम ने जोशीले घरेलू दर्शकों के सामने आखिरी छह मिनट में चार गोल करते हुए जीत का खाता खोला और तीन प्वाइंट्स हासिल कर लिए।
मैच की शुरुआत में बंगाल टाइगर्स ने रांची पर दबाव बनाए रखने के लिए हाई-प्रेस रणनीति का इस्तेमाल किया। इस टीम ने दूसरे मिनट में ही अपना पहला पेनाल्टी कॉर्नर जीत लिया, लेकिन इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
रांची के सैम लेन शुरुआत में काफी तेज दिखे, उन्होंने 5वें मिनट में एक मौका बनाया जिससे पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उनका शॉट ब्लॉक हो गया। दोनों गोलकीपरों की शुरुआत में ही परीक्षा हुई, रांची के सूरज करकेरा ने 9वें मिनट में एक महत्वपूर्ण बचाव किया। दोनों तरफ से लगातार हमलों के बावजूद, पहला क्वार्टर बिना किसी गोल के बराबरी पर खत्म हुआ।