मेंस एचआईएल: टाइगर्स ने सूरमा को 3-1 से हराया, रॉयल्स पर लांसर्स की 4-2 से जीत (Image Source: IANS)
मेंस हॉकी इंडिया लीग में रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन श्राची बंगाल टाइगर्स और वेदांता कलिंगा लांसर्स ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में श्राची बंगाल टाइगर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 3-1 से शिकस्त दी, जबकि वेदांता कलिंगा लांसर्स ने रांची रॉयल्स को 4-2 से हराया।
टाइगर्स के लिए सुखजीत सिंह (33वें मिनट), अभिषेक (45वें मिनट) और गुरसेवक सिंह (60वें मिनट) ने गोल किए, जबकि सूरमा के लिए एकमात्र गोल प्रभजोत सिंह (54वें मिनट) गोल दागा।