Men's ODI WC: It's confirmed - India will play New Zealand in semis on Nov 15 (Image Source: IANS)
ODI WC: भारत 15 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लगातार दूसरे संस्करण में सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। पिछली बार 2019 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
शनिवार को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रनों से हरा दिया। जिसके बाद विश्व कप 2023 के नॉकआउट चरण के लिए चार सेमीफाइनलिस्टों की पुष्टि हो गई।
भारत और न्यूजीलैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम-4 में जगह बनाई है।