अंडर-18 एशिया कप: आशीष की हैट्रिक, भारत ने जापान 4-1 से रौंदकर गोल्ड जीता (Image Source: IANS)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को काकामिगाहारा में खेले गए मेंस अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर चैंपियनशिप जीती। भारत की खिताबी जीत में आशीष तानी पूर्ती का अहम योगदान रहा, जिन्होंने हैट्रिक लगाई।
आशीष ने दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में गोल दागे, जबकि कप्तान केतन कुशवाहा (30वें मिनट) ने भी गोल किया। जापान के लिए एकमात्र गोल नुमाडा गाकु ने 52वें मिनट में किया।
पहले क्वार्टर में भारत ने 90 सेकंड के अंदर पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। आशीष (दूसरे मिनट) ने गोल करने में कोई चूक नहीं की। जापान ने क्वार्टर में अपनी पकड़ मजबूत की और चार बार भारतीय सर्कल में घुसकर परीक्षा ली, लेकिन भारतीय डिफेंस पूरे समय डटा रहा और पहला क्वार्टर भारत की 1-0 की बढ़त के साथ खत्म हुआ।