मेंस अंडर-18 एशिया कप: केतन कुशवाहा ने दागे 2 गोल, भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया (Image Source: IANS)
मेंस अंडर-18 एशिया कप 2026 के अपने तीसरे 'पूल ए' मैच में सोमवार को भारत ने कोरिया के खिलाफ 4-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत की तरफ से केतन कुशवाहा ने सर्वाधिक 2 गोल दागे।
भारत के लिए केतन कुशवाहा ने तीसरे और 36वें मिनट में गोल किए। वरिंदर सिंह ने 5वें मिनट में गोल दागा, जबकि शाहरुख अली ने 54वें मिनट में गोल किया। वहीं, कोरियाई कप्तान यून जेह्योक (21') ने अपनी टीम का एकमात्र गोल किया।
इस जीत के साथ भारत, कोरिया और जापान के साथ 6 अंकों पर बराबरी पर आ गया है। दोनों पूल में से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत अब 3 जून को अपने 'पूल ए' के आखिरी मैच में चीनी ताइपे का सामना करेगा।