मेसी टूर मामला: बंगाल के पूर्व खेल मंत्री को पुलिस ने भेजा तीसरा नोटिस (Image Source: IANS)
पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास को पिछले साल 14 दिसंबर को हुए लियोनेल मेसी के 'गोट इंडिया टूर' इवेंट से जुड़े कथित कुप्रबंधन और वित्तीय गड़बड़ियों के सिलसिले में पुलिस ने एक बार फिर नोटिस भेजा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, "बिधाननगर दक्षिण पुलिस स्टेशन ने शनिवार को एक नया नोटिस जारी किया है जिसमें बिस्वास को समन मिलने के 48 घंटे के अंदर पेश होने का आदेश दिया गया है। इस मामले में पूर्व मंत्री को दिया गया यह तीसरा नोटिस है। पुलिस के इस कदम के बाद अरूप बिस्वास कथित तौर पर छिप गए हैं।"
पुलिस सूत्रों ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता बिस्वास ने पूर्व में भेजे गए नोटिस के बाद जांचकर्ताओं के सामने पेश नहीं हुए हैं। अब हमें नए नोटिस पर उनके जवाब का इंतजार है।