भारत में माइकल फरेरा का नाम बिलियर्ड्स के एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में लिया जाता है। 'बॉम्बे टाइगर' के उपनाम से मशहूर फरेरा तीन बार के एमेच्योर विश्व चैंपियन रहे हैं। उनकी तकनीक, धैर्य और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें भारत में बिलियर्ड्स का प्रमुख चेहरा बनाया। फरेरा ने भारत में बिलियर्ड्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया।
माइकल फरेरा का जन्म 1 अक्टूबर 1938 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। फरेरा को सेंट जोसेफ स्कूल, दार्जिलिंग में पढ़ाई के दौरान बिलियर्ड्स में रुचि हुई। इसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज और मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में पढ़ते हुए उन्होंने इस खेल में खुद को निखारा।
उन्होंने पहली बार 1960 में भारतीय राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में भाग लिया और 1964 में न्यूजीलैंड में आयोजित विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस टूर्नामेंट में वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।