मिहिर सेन: पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति (Image Source: IANS)
भारतीय तैराकी के क्षेत्र में मिहिर सेन का नाम बेहद सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ लिया जाता है। मिहिर ने लंबी दूरी की तैराकी में विश्व स्तर पर असाधारण उपलब्धियां हासिल की थीं और इस विधा से जुड़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया था।
मिहिर सेन का जन्म 16 नवंबर 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हुआ था। मिहिर पेशे से वकील थे। तैराकी के प्रति जुनून ने उन्हें इस विधा में बड़ी सफलता दिलायी और देश के महान तैराकों में उनका नाम शामिल कराया।
सेन ने 27 सितंबर 1958 को 14 घंटे 45 मिनट में इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया था। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय और पहले एशियाई बने। इंग्लिश चैनल को दुनिया की सबसे कठिन तैराकी चुनौतियों में गिना जाता है। यहां तेज धाराएं, ठंडा पानी, और बदलता मौसम तैराकों के लिए मुश्किल खड़ी करते हैं।