मिजरोम की ग्रासरूट्स फुटबॉल पहल, रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स (आरएफवाईसी) नौपांग लीग को एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) स्पेशल ग्रासरूट्स एंड एलीट यूथ फुटबॉल अवार्ड्स 2026 में बेस्ट ग्रासरूट्स कॉम्पिटिशन चुना गया है, जिससे समुदाय के स्तर पर फुटबॉल को विकसित करने की राज्य की कोशिशों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।
मिजोरम फुटबॉल एसोसिएशन (एमएफए) के साथ साझेदारी में 2022 में शुरू हुई नौपांग लीग में अब चार जिलों – आइजोल, चम्फाई, कोलासिब और लुंगलेई में 200 से ज्यादा टीमों में 3,000 से ज्यादा रजिस्टर्ड खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं।
रिलायंस फाउंडेशन के मुताबिक, लीग ने 9,804 मैच रिकॉर्ड किए हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपने पहले चार सीजन में 4.5 लाख मिनट से ज्यादा फुटबॉल खेलने का मौका मिला है। साल भर चलने वाले इस कॉम्पिटिशन का मकसद बच्चों को रेगुलर खेलने, अपनी स्किल्स विकसित करने और व्यवस्थित फुटबॉल का अनुभव करने के मौके देना है।